sanskritiias

रक्षाबंधन व श्रावणी मेला के अवसर पर जागरण कार्यक्रम संपन्न

कला-संस्कृति

~~~~~~~बिहार ~~~~~~ ~~~~

August 2025

रक्षाबंधन व श्रावणी मेला के अवसर पर जागरण कार्यक्रम सम्पन्न

बिहार – रक्षाबंधन एवं श्रावणी मेला महोत्सव के अवसर पर सहरसा नौहट्टा में चंचल छैला स्टार नाइट शो के बैनर तले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें मैथिली स्टार गौरव ठाकुर एवं मैथिली स्टार गायिका कल्पना मंडल की जोड़ी ने तमाम दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं उक्त कार्यक्रम में दिलीप खतरनाक तथा चिंटू चैलेंज की झांकी ने ऐसी प्रस्तुति दी कि दर्शक वाह वाह कह उठे, उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन भारत विख्यात उद्घोषक राहुल दिवाना ने किया।

वहीं मेला कमिटी के अध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं संरक्षक टुन्ना साह जी तथा उनके सदस्यों के द्वारा कलाकारों को सम्मानित भी किया गया, साथ ही दिव्या डांसर ने इस कार्यक्रम में अपने नृत्य से सबों का दिल जीत लिया। उक्त कार्यक्रम के व्यवस्थापक आनंद बिहारी एवं मुस्कान राज थे।

इस जागरण कार्यक्रम में ऐसी झांकी प्रस्तुत की गई की लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। राहुल दीवाना ने अपने दमदार आवाज से समां बांधा वहीं राक स्टार रिदम बैण्ड के संगीत संयोजन में गुलशन जी, रंजन कुमार एवं उनके सदस्यों ने खुब धमाल मचाया। गौरव ठाकुर एवं कल्पना मंडल ने एक से बढ़कर एक ऐसे गानों को प्रस्तुत किया कि दर्शक झूम उठे।

– भानु प्रकाश शर्मा www.ambnews.in

Author: AMB News

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

buzz4ai
buzzopen

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग